युवती से छेड़छाड़ में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रामपुर, जून 6 -- स्वार। युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की विवेचना शुरू कर दी है। कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि तीन जून की दोपहर को अपनी अन्य दोस्तों के साथ रास्ते से गुज़र रहीं थी। इस दौरान हमीरपुर गांव के सुलेमान पुत्र मकदूम, छोटू पुत्र शेर अली, निजाम पुत्र ताहिर अली तथा अरमान ने उसके और उसकी साथियों को रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने युवती व उसकी अन्य दोस्तों के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध करने व शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक वीरेश कुमार शुक्ला को सौंपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.