हरदोई, जुलाई 7 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन जुलाई की सुबह करीब चार बजे उनकी 18 वर्षीय बेटी घर की छत पर सो रही थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव का सूरज वहां पहुंचा। युवती का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। कोतवाली देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- छत पर सो रही किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...