नोएडा, मार्च 10 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-1 में चार युवकों ने महिला मित्र पर अश्लील टिप्पणी और छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्र और उसके दोस्त से मारपीट की। आरोपियों ने छात्र पर धारदार हथियार से हमला भी किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर का रहने वाला अभिषेक नॉलेज पार्क के एक कॉलेज से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा है। अभिषेक और उसका दोस्त गगन सेक्टर बीटा-1 में किराये के मकान में रहते हैं। दोनों दोस्त रविवार की रात करीब 11:00 बजे चाय पीने के लिए जा रहे थे। इसी बीच अभिषेक का एक साथी अपनी महिला मित्र के साथ आ रहा था। आरोप है कि रास्ते से गुजर रहे चार युवकों ने अभिषेक के दोस्त की महिला मित्र पर अश्लील टिप्पणी और छेड़खानी की।अभिषेक और गगन ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया तो चारों ने मिलकर अभिषेक और गगन को पीटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.