युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी
बिजनौर, अक्टूबर 5 -- ग्राम शाहकोट कन्दला निवासी एक युवती ने अपने भांजे पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, 3 अक्टूबर को उसका भांजा निवासी ग्राम टाडा, थाना मड़ावली, अपनी मां के साथ उसके घर आया था। आरोप है कि युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती और उसके परिजनों द्वारा विरोध करने पर आरोपी तथा उसकी मां ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कोड़री चौराहे पर दंपति से मारपीट, जान से मारने की धमकी पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.