युवती से छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
संभल, मई 10 -- कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव निवासी युवती के पिता ने रविवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी शनिवार शाम खेत पर जा रही थी। तभी गांव के एक युवक ने अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने शोर मचाया तो उसका भतीजा मौके पर पहुंच गया। उसे देख युवक सकपका गया और गाली गलौज करने लगा। पुलिस से शिकायत करने पर धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- विवाहिता से युवक ने की छेड़खानी, विरोध पर दी धमकी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि संबंधित धाराओं में आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.