रामनगर, अगस्त 13 -- रामनगर। एक व्यक्ति ने गांव के ही बुजुर्ग पर अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार पीड़ित की दो पुत्रियां बीते दिनों एक दुकान पर सामान लेने के लिए गई थीं। इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने एक पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर वह गाली गलौच पर आ गया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी महेश चंद्र नैनवाल के खिलाफ छेड़छाड़, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...