बरेली, मार्च 9 -- मीट फैक्ट्री में काम करने वाली युवती के पीछे पड़े साथी कर्मचारी ने अपने साथी की मदद की पुलिस के नाम पर उसे घर से बाहर बुलाया और जबरन कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश की। इस मामले में थाना कैंट में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नकटिया स्थित मीट फैक्ट्री में काम करने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि साथ में ही काम करने वाला लभेड़ा निवासी आमिर काफी समय से उसके पीछे पड़ा है। वह अक्सर उसका पीछा करके अभद्र टिप्पणी करता है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने कमरे पर थीं तो आमिर के साथी अयान ने उसे फोन किया। खुद को पुलिसकर्मी बताकर अयान ने युवती को बाहर आने के लिए कहा। जब वह घर से निकली तो वहां आमिर, अयान और उनके दो अन्य साथी मौजूद थे। चारों ने उसे जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की और विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए लात...