फिरोजाबाद, अप्रैल 13 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई युवती से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। युवती के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना नगला खंगर क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती 12 अप्रैल की सुबह खेत में शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी देव ने पीछे से आकर युवती को दबोच लिया। आरोपी ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। युवती का शोर सुनकर मौके पर परिजन पहुंच गए। पीड़ित ने आरोपी के घर पर शिकायत का प्रायस किया लेकिन आरोपी के परिजन घर पर नहीं मिले। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.