बरेली, मार्च 2 -- भोजीपुरा। घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और रेप की कोशिश के आरोप में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट युवती के भाई ने दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि 27 फरवरी की रात करीब 11 बजे गांव का ही रिफाकत खां उनके घर में घुस आया। उनकी बहन के साथ रिफाकत ने छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। बहन के शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य जाग गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उनका आरोप है कि रिफाकत दबंग प्रवृत्ति का है और उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.