युवती से छेड़छाड़ और मारपीट में आरोपियों पर केस दर्ज
रुद्रपुर, जून 29 -- किच्छा। घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और परिवार के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 23 जून को वह अपने घर के आंगन के पास खड़ी थी, तभी रोहित उर्फ भोलू पुत्र हरेराम उसे गंदे इशारे करने लगा। इसके बाद वह अपने घर के अंदर जाने लगी। आरोप है कि तभी रोहित ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंच गयी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। उनके विरोध करने पर रोहित और उसके पिता हरे राम व अन्य सदस्य मोहित, विवेक, हर्ष, जतिन ने उसके परिवार को पीटा। मारपीट में युवती की मां और भाई को चोट लगी। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.