फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- कंपिल, संवाददाता। छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्ष आमने सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र की बारात 29 अप्रैल को जाएगी। उसके घर में रिश्तेदार महिलाएं व युवतियां हैं। आरोप है कि देर शाम पड़ोसी युवक लाल सिंह ने एक साथी के साथ युवती से छेड़छाड़ व अश्लील फब्तियां कस दी। युवती के विरोध करने पर युवक गाली गलौज करने लगा। इसी बात पर दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग इकट्ठे हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर दो...