फिरोजाबाद, मई 21 -- जसराना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के कुछ युवकों पर ब्लैकमेलिंग, छेड़छाड़ और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में विरोध करने पर युवती के भाई और एक ग्रामीण के साथ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई है। पीड़िता ने थाना में दी गई तहरीर में बताया कि गांव के बॉबी और शीलू , गुलसन तथा रौकी उर्फ राहुल उसे लगातार ब्लैकमेल करते हैं और रास्ता रोककर छेड़छाड़ करते हैं। आरोप है कि आरोपी उसके फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी देते हैं। युवती का कहना है कि आरोपियों की हरकतों से परेशान होकर उसकी पढ़ाई तक बंद हो गई है। तहरीर के अनुसार जब युवती ने पूरी बात अपने भाई सुरजीत को बताई तो उसने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। नारायन समेत अन्य आरोपियों ने सुरजीत के साथ गाल...