बांदा, फरवरी 15 -- बांदा। संवाददाता बिसंडा थाने के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि बबेरू के हरदौली गांव निवासी आफताब खान उसके मोबाइल में फोन कर अश्लील बातें करता हैं। शादी न करने पर उठा ले जाने की धमकती देता है। उनके गांव में घर के पास चारपहिया वाहन से आए दिन खड़ा रहता है। कहीं निकलने पर छेड़छाड़ करता है और गंदी बातें कर धमकाता है। युवक से उसे अस्मत बचाने व जान का खतरा है। पुलिस ने आफताब के खिलाफ छेड़खानी व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.