शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- ददरौल। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ला में युवती से छेड़छाड़ किए जाने का विरोध करने पर पिता और भाई को पीटकर घायल कर दिया। आरोपी आए दिन किशोरी को फोन कर गाली-गलौज करता था। मामले में दो नामजद समेत 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 48 घंटों बाद भी मोहल्ले में ही रहने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री को मोहल्ला विजयपुर रेती थाना रामचंद्र मिशन निवासी शिवा आए दिन फोन कर परेशान करता था। आरोप है कि उक्त आरोपी अक्सर रास्ते में उसे रोक लेता और अश्लील हरकतें करता था। जब उन्होंने और उनके पुत्र ने विरोध किया तो 10 अप्रैल को शिवा, निखिल निवासी मोहल्ला विजयपुर रेती थाना रामचंद्र मिशन समेत 10 अज्ञात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.