गौरीगंज, मई 23 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, गांव निवासी एक व्यक्ति की बहन बीते 20 मई की शाम शौच के लिए घर से बाहर गई थी। आरोप है कि उसी गांव के एक युवक ने बुरी नियत से युवती का हाथ पकड़ लिया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 22 मई को घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन आरोपी के घर पूछताछ के लिए पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- युवती ने युवक पर छेड़छाड़ और परेशान करने का लगाया आरोप मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच...