लखनऊ, मार्च 27 -- आशियाना में पकरी पुल के पास एक युवती के साथ चिराग यादव उर्फ सतरुद्ध प्रताप यादव ने छेड़छाड़ की। विरोध पर अपहरण की धमकी दी और जमकर पीट दिया। नहर में फेंकने की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता मूल रूप से बहराइच जनपद की रहने वाली है। उसने बताया कि वह एयरपोर्ट के पास रहती है। 16 मार्च को वह मेट्रो से आईटी चौराहे की ओर जा रही थी। इस बीच आशियाना निवासी चिराग ने फोन किया। उसने मिलने के लिए बुलाया। विरोध पर अपहरण की धमकी दी। डरकर किसी तरह उसके पास पहुंची। वह पकरी के पुल के पास मिला। छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर धमकी दी और पीट दिया। गला दबाया और नहर में फेंकने की कोशिश की।शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी दी। इस बीच आरोपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.