युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिजनों से मारपीट
अलीगढ़, मार्च 22 -- गांधीपार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को घर के बाहर खड़ी युवती से आरोपी ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसके परिजनों को पीट दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक इलाके की युवती के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपनी भाभी के साथ अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी, तभी जोगेंद्र, ठाकोर दास, राहुल, दीपक, सुनील घर आए। जोगेंद्र ने युवती का हाथ पकड़ लिया और बदतमीजी करने लगा। मना करने पर जोगेंद्र व अन्य आरोपियों ने युवती के परिजनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें युवती की मां के सिर व आंख, भाभी के हाथ व भाई के गले पर गंभीर चोट आई। शोर सुनकर मोहल्ले को लोग बचाने आए तो आरोपी गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर गांधीपार्क राजवीर सिंह ने बताया कि पांचो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.