देहरादून, मई 10 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन रोड पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ और सरेराह मारपीट का आरोप लगा है। मनचलों ने बीच-बचाव करने आए एक युवक के सिर पर खुकरी से जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसओ संजीत कुमार ने बताया कि जैन प्लॉट निवासी महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह आठ मई की रात करीब नौ बजे अपनी एक दोस्त के साथ तपोवन रोड पर टहल रही थी। आरोप है कि तभी वहां मौजूद मोहित थापा, हिमांशु राय और उनके अन्य साथियों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट व छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी बीच वहां से गुजर रहे गौतम राणा ने जब युवती को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने खुखरी से गौतम के सिर पर हमला कर दिया। हमले में गौतम लह...