पीलीभीत, फरवरी 17 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री किसी काम से घर से गांव में ही एक स्थान पर गई थी। इस दौरान गांव के ही नैनिस पाल पुऋ जगदीश पाल, निकिल पाल ने उसकी पु़त्री को रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। पुत्री पर शादी करने का दवाब बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पुत्री के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। उसकी पुत्री के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घर आकर उसकी पुत्री ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.