मेरठ, अप्रैल 4 -- टीपीनगर थाना क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने चौकी का घेराव कर हंगामा किया। ब्रह्मपुरी सीओ सौम्या अस्थाना ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात एक युवती ऑटो से उतरकर अपने घर सरस्वती विहार कॉलोनी की ओर जा रही थी। तभी एक युवक पीछा करने लगा। आरोप है कि युवक ने युवती को पकड़कर लिया और अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने टीपीनगर थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए गए। आक्रोशित परिजन शुक्रवार को सरस्वती विहार चौकी पहुंचे और घेराव कर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.