बदायूं, मार्च 21 -- बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि चार मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे पशुओं को खूंटों से बांध रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला सोरभ नाम का युवक ने पीछे से आकर उसकी पुत्री को बुरी नियत के चलते उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरु कर दी। चीख पुकार की आवाज सुनकर पीडित की पत्नी मौके पर आ गई। जिसके बाद आरोपी सौरभ मौके से फरार हो गया। एसआई रामसेवक राठौर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.