आगरा, अप्रैल 22 -- छत्ता क्षेत्र के पीपलमंडी इलाके में 21 वर्षीय युवती ने एक स्थानीय युवक पर छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियां करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे देखकर गंदे गाने गुनगुनाता और अशोभनीय फब्तियां कसता था। घटना 18 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे की बताई गई है। युवती घर के बाहर निकली थी, तभी आरोपित प्रीतम सिंह निवासी गधा पाड़ा, जीवनी मंडी वहां आया और उसे देखकर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि वह आगे भी उसे परेशान करता रहेगा।पीड़िता के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार ऐसी हरकतें कर चुका है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है और घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रही है। यह भी पढ़ें- अश्लील टिप्पणी में युवक पर केस दर्ज तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुक...