अलीगढ़, मार्च 20 -- n चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में आयोजित मेले में हुई वारदात n मेला देखकर घर लौट रही युवती का मनचले ने पकड़ा था हाथहाथरस,कार्यालय संवाददाता। चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में बुधवार की रात को मेला देखकर अपने घर लौट रही युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ की। युवती ने युवक के थप्पड़ मारा तो उसने साथी ने युवती पर तमंचे से गोली चला दी। इससे वह बाल बाल बच गई। पुलिस ने छह नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।चंदपा कोतवाली के उप निरीक्षक जनमेद सिंह ने खुद ही मुकदमा दर्ज कराया है। उप निरीक्षक ने कहा है कि बुधवार को गांव कुंवरपुर में मेले का आयोजन हो रहा था। रात के करीब आठ बजे गांव की एक 18 साल की युवती मेला देखकर अपने घर लौट रही थी। तभी मंदिर के पास कृष्णा निवासी चामड़ थाना इगलास जनपद अलीगढ़ ने युवती का छेड़छाड़ ...