बरेली, मई 17 -- फतेहगंज पूर्वी। कस्बे के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मोहल्ले का ही दिलशाद देर रात उनके घर में घुस आया और उनकी बेटी से छेड़खानी करने लगा। शोर सुनकर परिजन जाग गए तभी युवक वहां से भाग गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी दिलशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी दिलशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...