गंगापार, जनवरी 9 -- शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के गाढ़ा कटरा गांव में एक युवती के साथ छेड़खानी, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी की शिकायत पीड़िता के पिता ने थाने में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के गाढ़ा कटरा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत किया है कि गुरूवार शाम शौच के लिए गई उनकी 18 वर्षीय पुत्री को गांव का ही युवक छोटू उर्फ पुष्पराज पीछे से आकर उसे पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा मारपीट भी की। शंकरगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायती पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.