धनबाद, मई 13 -- धनबाद। बारामुड़ी की युवती से कुसुम विहार फेज दो निवासी सूरज सिंह ने छेड़खानी की। 11 मई को बारामुड़ी के पास वारदात को अंजाम दिया गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवदेन में बताया कि वह बिनोद बिहारी चौक से वापस अपने घर जा रही थीं। रास्ते में स्कूटी पर सवार एक युवक आया और उनका रास्ता रोक कर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उनका सिर दीवार पर दे मारा। वह आरोपी के अंगुली में दांत काट कर शोर मचाते हुए भागने लगीं। इसी बीच स्थानीय लोगों की भीड़ ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...