धनबाद, अप्रैल 28 -- हीरापुर की एक युवती के साथ बिहार नालंदा के इस्लामपुर मुबारकपुर निवासी विश्वजीत ने छेड़खानी की। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ कर युवती ने आरोपी विश्वजीत को पुलिस के हवाले कर दिया। युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती ने आरोप लगाया कि विश्वजीत ने हिल कॉलोनी रेलवे अस्पताल के पास सोमवार की सुबह 10 बजे उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। इस्लाम नालंदा का मूल निवासी है और फिलहाल झरिया के बनियाहीर विवेकानंद विद्यालय के पास रहता है। वह अक्सर युवती के घर का चक्कर लगा रहा था। यह भी पढ़ें- झगड़ा कर जान से मारने की दी धमकी घर से निकलते ही वह युवती के साथ दुर्व्यवहार करता था। शादी नहीं करने पर विश्वजीत जान से मारने की धमकी दे रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...