युवती से छेड़खानी के विरोध पर मां को चाकू मारा
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात घर में घुसकर एक युवक ने युवती से छेड़खानी की। युवती के शोर मचाने पर पहुंची उसकी मां को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर महिला ने मिलन कुमार के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि पुत्री सो रही थी, तभी आरोपित घर में घुस गया और पुत्री से छेड़खानी की। पुत्री के शोर मचाने पर बचाने गई तो आरोपित ने चाकू मार कर जख्मी कर दिया। मौके से आरोपित फरार हो गया। थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.