धनबाद, जून 19 -- धनबाद। गोल्फ ग्राउंड के पास गुरुवार शाम छेड़खानी के आरोप में लोगों ने हाउसिंग कॉलोनी निवासी युवक की जमकर पिटाई कर दी। बेकारबांध रेलवे कॉलोनी की रहने वाली युवती प्रतिदिन गोल्फ ग्राउंड रोड से ट्यूशन पढ़ने जाती है। युवती का आरोप है कि युवक अक्सर उससे छेड़खानी करता था और आते-जाते फब्तियां कसता था। गुरुवार शाम जब युवक ने फिर से कथित तौर पर अशोभनीय हरकत की तो युवती ने इसका विरोध किया। दोनों के बीच बहस होने लगी, जिसे देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिटाई के दौरान युवक ने धनबाद थाना में फोन कर खुद को एक सीआईडी इंस्पेक्टर का साला बताते हुए लोगों से बचाने की गुहार लगाई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।

हिंदी...