कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज इलाके की एक महिला ने बताया कि 30 जनवरी को कौशाम्बी के रसूलपुर बड़गांव निवासी मुकेश कुमार ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। पीड़िता ने मंगलवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि पूर्व में दोनों बातचीत किया करते थे। अब नौकरी लगने के बाद आरोपी युवक ने बात करना बंद कर दिया है। इसी कारण एफआईआर लिखवाई गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.