युवती से छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने में तीन पर केस
गोरखपुर, जून 1 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र में कोटे की दुकान से राशन लेकर घर लौट रही युवती से छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।पीड़िता के अनुसार उसकी बेटी हथियापार स्थित कोटे की दुकान से राशन लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में एक युवक ने उससे अभद्र व्यवहार और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने और पुलिस में शिकायत की बात कहने पर आरोपी ने युवती के बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर जब उसकी मां और दूसरी बेटी मौके पर पहुंचीं तो आरोपी ने दो अन्य लोगों को बुला लिया और तीनों ने मिलकर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में युवती की मां के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं। दोनों बेटियों के मंगलसूत्र भी टूटकर गिर गए, जो बाद में नहीं मिले। पीड़िता का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.