कन्नौज, मार्च 13 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम बिरला में कुछ लोगों ने एक युवती के साथ मारपीट कर दी बचाने आए उसके पिता को भी मारपीट कर घायल कर दिया।घटना के बावत ग्राम बिर्रा वन्दना पुत्री श्याम सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि नौ मार्च की सुबह परिवार की गिरिजा देवी पत्नी बृजमोहन, नीलेश पुत्र बृजमोहन, कान्ती पुत्री बृजमोहन व बृजमोहन पुत्र वीरसहाय ने गाली गलौज किया। जब उसने विरोध किया, तो उसे मारापीटा। जब उसके पिता श्याम सिंह ने बचाने का प्रयास किया, तो उन्हें भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...