रुद्रपुर, जनवरी 30 -- रुद्रपुर। युवती से अभद्रता के बाद विवाद में हुए पथराव मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। रम्पुरा वार्ड निवासी एक युवक ने बताया तहरीर दी थी कि 17 जनवरी को उसकी बहन मोहल्ले की एक दुकान से सामान लेने गई थी। यहां मोहल्ले में रहने वाले सूरज और अरुण ने उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद वह घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसकी शिकायत उन्होंने दोनों के घर पर की। आरोप है कि इस पर दोनों ने अपने साथी विकास, परविंदर, दीपक और बद्री के साथ मिलकर उनके घर पर पथराव किया। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी वार्ड 23 निवासी दो सगे भाइयों सूरज, विकास और वार्ड 22 निवासी परविंदर कोली को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.