नोएडा, मई 29 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट के एक मॉल में काम करने वाली युवती ने महिला समेत तीन लोगों पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में लिखित शिकायत की थी। युवती ने आयोग को बताया था कि वह मॉल में काम करती थी। फरवरी 2026 में कुछ लोगों द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल व मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसे बदनाम करने के लिए उल्टे सीधे आरोप लगाए गए। मजबूरन पीड़िता को मॉल से नौकरी छोड़नी पड़ी थी। पीड़िता की शिकायत का आयोग ने संज्ञान लिया। अब इस मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपी कश्मीरी लाल धीमान, केशव धीमान और रीना के खिलाफ मु...