युवती से अभद्रता, विरोध पर मारपीट
लखनऊ, मार्च 27 -- नगराम। नगराम में एक गांव निवासी युवती के दरवाजे पहुंचे नशे में धुत युवक ने उससे अभद्रता की। विरोध पर छेड़छाड़ कर मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय युवती ने बताया कि 22 मार्च को रात करीब साढ़े सात बजे घर पर अकेली थी। दरवाजे पर खड़ी थी। इस बीच नशे में धुत उमेश धीमान उसके दरवाजे पर आकर अभद्रता करने लगा। युवती ने आरोपी को धक्के देकर खदेड़ दिया। इस पर वह मारपीट करने लगा। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.