कानपुर, अप्रैल 9 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर में एक युवक को दूसरे धर्म की युवती से शादी की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। गुरुवार को भी मृतक युवक के परिजनों और विहिप के कार्यकताओं ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया और युवती के परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। जिसपर पुलिस ने युवती समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। भोगनीपुर निवासी सोनू पुत्र सुभाष के भाई मोनू ने 18 अक्टूबर को दूसरे समुदाय की लड़की के साथ विवाह कर लिया था और उसे लेकर गुजरात चला गया था। पुलिस के दबाव बनाने पर वह लड़की को लेकर वापस आ गया। पुलिस ने लड़की को उसके घर भेज दिया। घर वालों का आरोप था कि जनवरी को उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी और वह बीती 18 जनवरी को घर के पीछे बेहोशी की हालत में मिला था। भाई ने बताय...