युवती संदिग्ध हालात में लापता, गुमशुदगी दर्ज
रुद्रपुर, जून 30 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रुद्रपुर के वार्ड 25 स्थित आनंद विहार, फाजलपुर महरौला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी रम्पुरा में दी तहरीर में बताया कि उसकी 25 वर्षीय पुत्री 6 मई की रात घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- फोटो कॉपी कराने निकली युवती रहस्यमय ढंग से लापता, तलाश में जुटी पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.