कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि उसकी 18 साल की बेटी 16 अप्रैल की दोपहर संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित को आशंका है कि कोई बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मुकदमा कायम कर पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में किशोरी हुई लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...