युवती संग रेप, जानमाल की धमकी की रिपोर्ट दर्ज
हमीरपुर, मई 3 -- हमीरपुर। थाना कुरारा क्षेत्र के एक गांव में युवती संग बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी 21 वर्षीय पीड़िता ने थाने तहरीर देकर गांव निवासी अमन पुत्र नसीम के विरुद्ध बलात्कार और जानमाल की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बलात्कार, जानमाल की धमकी देने और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.