भदोही, अप्रैल 12 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।नगर में इलाज के नाम पर एक युवती को होटल में रख छेड़खानी करने का मामला आया है। उधर, पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। नगर निवासी शिव अग्रहरि के खिलाफ एक युवती ने इलाज कराने के नाम पर होटल में रखकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। मामले में गत माह 11 मार्च को तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के बाद विवेचना जगीगंज चौकी प्रभारी को दी थी। मुकदमा में विवेचना के दौरान कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय में युवती का बयान दर्ज करा दिया है। विवेचक चौकी इंचार्ज जंगीगंज ने बताया कि इस मामले में दो दिन पूर्व बयान दर्ज हो चुका हैं। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि एक माह पूर्व युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर विवेचना की जा रही है। उसका बयान दर्ज कराया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.