बाराबंकी, दिसम्बर 21 -- बाराबंकी। टिकैत नगर थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने बहला फुसलाकर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टिकैतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री 19 दिसंबर की शाम घर से लापता हो गई। इस दौरान घर में कोई अन्य सदस्य नहीं था। घर लौटने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। आसपास युवती की तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। महिला ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुत्री को बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.