युवती लापता, 25 लाख के जेवर व नकदी भी गायब
प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। न्याय विहार कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपनी बेटी के लापता होने तथा घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की तहरीर के मुताबिक नौ जून की सुबह करीब चार बजे वह जागी तो उसकी बेटी घर से गायब थी। घर का सामान बिखरा हुआ था और लगभग 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर तथा डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी हो चुके थे।महिला का आरोप है कि जब वह मोहल्ले में ही रहने वाले विदयानी के घर बेटी के बारे में पूछने गई तो उसे धमकी दी गई। विदयानी, सौरभ आर्या, सुमन, नीता और सूरज ने कहा कि उन्होंने बेटी को भी उठा लिया है और जेवर व पैसे भी लिए हैं। पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.