औरैया, मई 29 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव में आने-जाने वाले युवक पर युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी 18 वर्षीय पुत्री बीते 21 मई को घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों का आरोप है कि युवती घर से सोने-चांदी के कुछ जेवरात और 20 हजार रुपये की नकदी भी साथ ले गई है। तहरीर में बताया गया कि पुत्रवधू का भाई अनुज पुत्र छुन्नू निवासी ग्राम पमरैया, थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात अक्सर उनके घर आता-जाता था। यह भी पढ़ें- युवती के लापता होने पर दर्ज कराई रिपोर्ट आरोप है कि वही युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने...