युवती लापता, बलिया के युवक पर नामजद केस
बक्सर, जुलाई 20 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर। नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता ने यूपी के बलिया के युवक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित पिता ने कहा है कि उनकी सुबह के समय बेटी पीडीएस दुकान पर राशन लाने के लिए गई थी। दोपहर तक वह नहीं लौटी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद आ रहा था। उसकी खोजबीन की गई। इसी बीच यह भी जानकारी मिली कि उनकी बेटी जाते समय एक लाख रुपए व करीब ढ़ाई लाख रुपए का गहना अपने साथ लेते गई है। परिजनों के अनुसार युवती यूपी के बलिया जिला स्थित बहादुरपुर कारी गांव निवासी निखिल गुप्ता नामक युवक से फोन पर बात करती थी। परिजनों को आशंका है कि युवक बहला-फुसलकर युवती को अपने साथ लेकर भाग गया है। वहीं पीड़ित पिता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.