मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी युवती घर से बिना बताए लापता हो गई। पिता ने एक युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। थाना मूंढापांडे के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी साढ़े 18 वर्ष की है। आरोप लगाया कि 2 जनवरी को रात करीब 9:30 बजे उसकी बेटी को भईया नगला निवासी रवि नाम का युवक बहलाफुसला कर अगवाकर ले गया। पीड़ित के अनुसार आरोपी रवि उसके गांव में वेल्डिंग की दुकान खोल रखा है। आसपास काफी तलाश करने पर भी बेटी का पता नहीं चला तो पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में एसएचओ मूंढापांडे मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रवि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती की सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.