युवती लापता, परिजन परेशान
चतरा, अप्रैल 28 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत कोल्हेया पंचायत के सुकरी ग्राम निवासी 18 वर्षीय मंजू कुमारी 21 अप्रैल 2026 की संध्या से लापता बताई जा रही है। इस संबंध में युवती के पिता नागेश भुइयां ने बताया कि मंजू को अंतिम बार लोवागड़ा में देखा गया था। परिजन लगातार उसकी खोजबीन में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मंजू कुमारी की पहचान उसके माथे के पास कटे हुए निशान से की जा सकती है। घटना के बाद परिवार वालों में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने आसपास के लोगों एवं रिश्तेदारों से भी संपर्क किया है, लेकिन युवती के संबंध में अब तक कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। वहीं, इस संबंध में नज़दीकी थाना में अभी तक किसी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। यदि किसी व्यक्ति को मंजू कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.