कौशाम्बी, जुलाई 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 22 जून की सुबह उसकी 15 साल की बहन खेतों की ओर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसी के बाद से लापता हो गई। पीड़ित का कहना है कि उसी दिन से गांव का एक युवक भी गायब है। शक है कि उसी युवक ने उसकी बहन को अगवा कर लिया है। कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.