रुडकी, जनवरी 23 -- थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती के भाई ने पड़ोसी महिला और उसके दो बेटों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 जनवरी को उसकी मां और भाई घर पर नहीं थे। इसी बीच पड़ोसी लीला और उसके बेटे सूर्य व सोनू ने मिलकर उसकी 20 वर्षीय बहन को गायब कर दिया। पीड़ित ने गांव के बाहर लगे कैमरे में अपनी बहन को लीला के साथ जाते देखा। पीड़ित ने जब आरोपी लीला से पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और उल्टा लड़ने पर उतारू हो गई। पीड़ित ने पुलिस से अनुरोध किया है कि रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी की जाए। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि नामजद किए गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज का जांच शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.