उरई, मार्च 20 -- जालौन। पढ़ाई के लिए युवती अपने चाचा के घर पर रह रही थी। चाचा के मंदिर जाने के बाद घर में अकेली युवती को युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली गोहन क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी को पढ़ाई करनी थी। तो वह कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में उनके भाई के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। बीती 17 मार्च को सुबह सात बजे उनके भाई मध्य प्रदेश के ददरौआ सरकार के दर्शन के लिए चले गए थे। घर में उनकी बेटी अकेली थी। आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उनकी बेटी को मोहल्ला धर्मशाला निवासी सनी बहला फुसलाकर, बहाने बनाकर और उसका अपहरण करके ले गया है। अपहरण के आपराधिक षड्यन्त्र में उसका साथ नारोभास्कर निवासी अंशुल साहू और हर्षित ने दिया है। बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.