युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज
सुल्तानपुर, जून 26 -- दोस्तपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। युवती ने पिता ने काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए उसकी बरामदगी की मांग की है। परिजनों के अनुसार युवती अपने साथ कपड़े, शैक्षिक प्रमाणपत्र व अन्य जरूरी दस्तावेज भी ले गई थी। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि पुलिस युवती की तलाश में जुटी है। ------- यह भी पढ़ें- हरिद्वार से संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोरी लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.